फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों और पेंशनरों ने किया प्रदर्शन

फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पंजाब सरकार की कर्मचारी और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यूनियन नेता रविंदर लूथरा की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के कर्मचारियों पर केंद्र का वेतनमान लागू किए जाने के विरोध में उसकी प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें