फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में पार्किंग समस्या के समाधान पर जोर, तीन मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी

मनीमाजरा के वॉर्ड नंबर-6 में विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एरिया पार्षद एवं पूर्व मेयर सरबजीत कौर और पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। दौरे के दौरान पार्किंग की समस्या प्रमुख मुद्दा रही। कमिश्नर ने अधिकारियों को पार्किंग संबंधी प्रस्तावों पर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत गोबिंदपुरा कम्युनिटी सेंटर से हुई। निगम चीफ संजय अरोड़ा ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर का टेंडर लग चुका है और इसी महीने निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद मनीमाजरा में नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया गया। पूर्व राज्यपाल के दौरे के दौरान यहां पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। एरिया पार्षद की मांग पर कमिश्नर ने इस स्थान पर मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें