पंजाब स्टेट बिजली बोर्ड इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम एवं एकता मंच से संबद्ध कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आज भी पंजाब के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी भड़ास निकाली। ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन रजि. नंबर. 24 स्टेट कानूनी सलाहकार बलविंदर भगत ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के प्रति न तो पंजाब सरकार और न ही पावरकॉम प्रबंधन ने कोई गंभीरता दिखाई है। वित्त मंत्री, बिजली मंत्री और पावरकॉम प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद कर्मचारियों को केवल आश्वासन ही मिले, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर ठोस फैसला या अधिसूचना जारी नहीं की गई।