फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाए में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक फौजा सिंह सरारी ने अपने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया तथा लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुहरसहाए में 34 साल बाद नगर काउंसिल के चुनाव मतदान के जरिए कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की सरकारों के दौरान नगर काउंसिल पर सत्ता पक्ष का कब्जा रहता था, जिसके कारण क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने निष्पक्ष मतदान की अपील भी की।