फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर जेल में आठ हवालातियों से पकड़े आठ मोबाइल, मामला दर्ज

फिरोजपुर जेल अधिकारियों ने औचक बैरकों में चेकिंग कर आठ हवालातियों को आठ मोबाइल के साथ काबू किया है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त आठ आरोपी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद हवालाती सुनील पुत्र टहल सिंह निवासी माना सिंह वाला से एक टच स्क्रीन मोबाइल, अरशदीप सिंह पुत्र नानक राम निवासी लधू वाला हिठाड़ से एक की-पैड मोबाइल, लखविंदर सिंह उर्फ निंका पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पीर मोहम्मद से एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा जसविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी पानी वाला फट्टा, जिला श्री मुक्तसर साहिब से एक की-पैड मोबाइल, जज्ज पुत्र भगवान सिंह निवासी माछीवाड़ा से एक की-पैड मोबाइल, करमजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी भखड़ा से एक ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सुखदेव सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी हस्तेके से एक की-पैड मोबाइल तथा मनप्रीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी दुल्ले के नत्थू वाला से एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। जेल नियमों के अनुसार हवालातियों के पास मोबाइल रखना प्रतिबंधित है। केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनके माध्यम से किससे संपर्क किया जा रहा था। जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें