फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में ईडी की रेड

Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 02:04 PM IST

पठानकोट के हलका भोआ के गांव तारागढ़ के पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर के घर सहित सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग क्रशरों पर ईडी ने दबिश दी है।  नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ईडी की रेड का पता चलते ही अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ यह कार्रवाई की है। हालांकि, रेड संबंधी किसी भी ईडी अधिकारी ने कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।  जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच करते हुए कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया। पठानकोट में कुल पांच स्थानों पर ईडी की रेड चल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें