फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद मेंबर और ब्लॉक समिति सदस्य ने आप नेता दलजीत राजू से की भेंट

आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा (वेस्ट जोन) से नवनिर्वाचित जिला परिषद मेंबर कुलदीप कुमार किरणा खेड़ा और उच्चा पिंड जोन से निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्य सिमर कुमार सिमरू ने सोमवार को पार्टी के सीनियर नेता और युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के फगवाड़ा इंचार्ज दलजीत सिंह राजू दरवेश पिंड से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सहयोग और समर्थन के लिए दलजीत राजू का आभार प्रकट किया। सरकारी योजनाओं का फायदा गांवों में रहने वाले हर जरूरतमंद तक जरूर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वे गांवों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में भी पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभायेंगे। दलजीत राजू दरवेश पिंड ने दोनों नव निर्वाचित सदस्यों को सिरोपे डालकर जीत की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें