फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए के गांव मोतीवाला में दो परिवारों में विवाद, घरेलू सामान तोड़ा

फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाए के गांव मोतीवाला में किसी बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, गर्मी के कारण घर की महिलाएं बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति कथित रूप से शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। जब परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसने गुस्से में घर में रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें