फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में सब्जी मंडी के बीच खुली मीट मार्केट हटाने की मांग

महाराजा अग्रसेन पार्क के बाहर प्रत्येक रविवार को लगने वाली सब्जी मंडी के साथ स्थित मीट मार्केट में खुलेआम जानवर काटे जाने और उनका खून नालियों में बहाए जाने को लेकर शहरवासियों में भारी रोष है। धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम मांस काटने पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मीट मार्केट को सब्जी मंडी से अलग स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की गतिविधियां स्वच्छता के नियमों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती हैं। लोगों ने बताया कि पूरे पंजाब में सफाई सेवकों की हड़ताल के कारण पहले ही शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे समय में खुलेआम बहता खून और गंदगी संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ा रही है। नगर काउंसिल गोबिंदगढ़ के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि मीट मार्केट को सब्जी मंडी से अलग करने के लिए डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब और सेहत विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के माध्यम से भी इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन पिछले तीन-चार महीनों से शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डिविजनल कमिश्नर पटियाला विजय बबलानी ने समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें