फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिके हैड़ से पानी छोड़ने से टापू कालू वाला व हुसैनीवाला से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को हरिके हैड़ से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ गया है। इससे टापू कालू वाला को बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि टापू कालू वाला सतलुज दरिया के तीनों तरफ घिरा हुआ है। इसके अलावा हुसैनीवाला के 17 गांव और 11 पंचायतों पर भी बाढ़ का खतरा साफ दिखाई दे रहा है। हुसैनीवाला हैड़ से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गुरुहरसहाए, जलालाबाद और फाजिल्का के गांव में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हरिके हैड़ से संबंधित हलके के विधायक पानी छोड़ने के लिए नहरी विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। इस वजह से हुसैनीवाला के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यदि बाढ़ आती है तो किसानों की धान की फसल के साथ सब्जी की फसल भी खराब हो जाएगी। मंगलवार को सीमावर्ती गांव का दौरा करने के लिए सीनियर नेता सुखपाल सिंह नन्नू भी पहुंचे। नन्नू ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मुश्किलें सुनीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें