फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: मैरिज पैलेस में चोरी मामले में बच्चे की फोटो वायरल करने पर हंगामा

जिले के गोसाईपुर क्षेत्र में एक मैरिज पैलेस में चल रहे शादी समारोह में हुई चोरी की घटना में एक बच्चे की फोटो वायरल करने और अखबारों में प्रकाशित करवाने पर गुस्साए बच्चे के परिवार सदस्यों ने पुलिस को शिकायत देने वाले लोगों के घर बाहर हंगामा किया है। शिकायतकरता ने चोरी की घटना के बाद एक बच्चे पर चोरी का संदेह जताया था और उसके बाद बच्चों की फोटो सोशल मीडिया और पुलिस स्टेशन सुजानपुर के साथ अखबारों सहित अन्य जगह वायरल कर दी। हालांकि शिकायतकर्ता ने यह बताया है कि मैरिज पैलेस के मालिक की ओर से उन्हें उक्त बच्चों की फोटो दिखा पुलिस थाने पहुंचाई है। जबकि उनको इस मामले में कुछ भी संदेह नहीं था क्योंकि एक छोटा बच्चा कैसे चोरी कर सकता है। उन्होंने बच्चे के परिवार से इस मामले में माफी मांग ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें