पनबस व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आज बस स्टैंड पर गेट रैली करते हुए पंजाब सरकार खिलाफ रोष जताया है। जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान जोगिंदर पाल लवली ने कहा कि लंबे समय से उनके यूनियन के कर्मचारी पंजाब रोडवेज में कच्चे मुलाजिमाें के तौर पर काम कर रहे हैं और कई बार गेट रैलियों के जरिए सरकार को अपनी मांगों प्रति अवगत करवाया गया है। कई बार सरकार के साथ मीटिंगें भी की गई। लेकिन, फिर भी सरकार अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं कर पाई है। अब सरकार की तरफ से किलोमीटर स्कीम का टैंडर जारी कर दिया गया है जिसका नवंबर 2025 में उनके साथियों द्वारा विरोध किया गया तो सरकार ने उन पर केस दर्ज करके काफी अत्याचार किया। कई साथियों को जेलों में बंद कर दिया गया है। चार माह बीत जाने के बाद भी उनके साथियों को सरकार ने नहीं छोड़ा। किलोमीटर स्कीम अधीन गाड़ियों की जांच भी होनी चाहिए क्योंकि ट्रांस्पोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सरकार ने इन गाडियों को अपने चहेतों को सौंपा था। उनकी सरकार से मांग है कि अगर झूठे केसों में फसाए गए यूनियन सदस्यों को नहीं छोड़ा गया तो वे संघर्ष ओर भी तेज करेंगे। दूसरा यह किलोमीटर स्कीम भी बंद होनी चाहिए। इस मौके बड़ी संख्या में पनबस व पीआरटीसी कर्मचारी मौजूद थे।