फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में दो वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 16 May 2025 04:39 PM IST

कपूरथला के ढिलवां के उच्चा रोड पर गांव नूरपुर जनूहां में शुक्रवार की सुबह दो वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग घायल हो गए, जबकि जानी नुकसान से बचाव रहा। जानकारी के अनुसार लखविंदर सिंह अपनी इनोवा गाड़ी नंबर पीबी-08सीएस-5736 से ढिलवां की तरफ जा रहा था, जब वह गांव नूरपुर जनूहां के पास पहुंचा तो गलत साइड से आ रही मारुति कार नंबर डीएल-7सीके-4730 के साथ उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क सुरक्षा बल के एएसआई कुलदीप सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मारुति कार चालक को राधा स्वामी ब्यास अस्पताल पहुंचाया तथा वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें