पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में युवक को 8वीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती महंगी पड़ गई। नाबालिग छात्रा के परिवार वालों ने लड़के पर गहने चोरी करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं युवक के घर जाकर उसके परिवार को भी धमकाया। इससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मामला फतेहगढ़ साहिब के गांव गुरधनपुर का है। चोरी के आरोप से युवक इतना आहत को गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अनरीत सिंह के तौर पर हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।