फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में मसीह भाईचारे ने क्रिसमस का त्योहार मनाया

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 08:52 AM IST

फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। ईसाई धर्म में 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को क्रिसमस या बड़ा दिन भी कहा जाता है। ममदोट स्थित प्रार्थना भवन चर्च ममदोट के मुख्य पादरी प्रेम मसीह, पादरी हनुक भट्टी के नेतृत्व में ममदोट क्षेत्र की संगत द्वारा ढिल्लो पैलेस ममदोट में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैम भट्टी मक्खू वालों की टीम द्वारा प्रभु ईसा मसीह के भजन गाए गए। संत पादरी मसीह और संत हनुक भट्टी ने उपस्थित संगत को बड़े दिन की बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें