फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में चक्की नदी उफान पर, जलस्तर के बढ़ने और कटाव की वजह से लोग सहमे

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह के कारण पठानकोट से गुजराती चक्की नदी एक बार फिर से उफान पर है और बढ़ते जल स्तर के कारण इससे कुछ डरावनी तस्वीरें भी सामने आने लगी है। बीती रात हिमाचल प्रदेश में हुई बरसात के कारण चक्की नदी में शनिवार सुबह 3 बजे के करीब से एकदम से हजारों क्यूसेक पानी की आ गया। जिससे एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि अगस्त 2025 में आई इस नदी में बाढ़ के कारण एयरपोर्ट पठानकोट को जाने वाला एकमात्र रास्ता पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था और जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित बंद पड़ा एक सड़की पुल भी इसकी चपेट में आकर टूट गया था। हालांकि चक्की नदी में आई बाढ़ से भारी कटाव भी देखने को मिला है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिली है। लोगों की माने तो पठानकोट निकट दिल्ली कटरा रेल पुल को बचाने के लिए बनवाई जा रही स्पोर्टिंग वाल के एक तरफ पूरी तरह काम समय अनुसार ना करने की वजह से करोड़ों रूपए से बनी रिटर्निग वाल को पानी किसी भी समय नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि मिट्टी के पहाड़ के साथ से पानी कारण कटाव हो रहा है और पानी रिटेनिंग वाल के पीछे तफर भी बढ़ रहा है। आज 9 मीटर तक पानी चक्की नदी में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें