पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध युद्ध मुहिम के अंतर्गत, डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देश पर एडीजीपी शिवे कुमार वर्मा के नेतृत्व में मोगा एसएसपी के साथ मिलकर मोगा और धर्मकोट कस्बों में कासो ऑपरेशन चलाया गया। रविवार की सुबह 6 बजे से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। यह ऑपरेशन मोगा जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ चलाया गया, जिसमें नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की गई।