फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: अवैध कब्जा करने वाले 3 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज

फगवाडा की थाना सिटी पुलिस ने दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर अवैध रुप से रखे सामान कारण ट्रैफिक में विघ्न डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई जतिंदर पाल ने बताया कि गुरु नानक आइरन स्टोर सराए रोड फगवाड़ा, अमरीक सिंह एंड सन्स सराए रोड फगवाड़ा के मालिकों की ओर से सड़क पर (अवैध रूप से) सामान रखने व राम वासी पलाही गेट फगवाड़ा की ओर से सड़क पर टोकरियों में सब्जियां रखकर ट्रैफिक में विघ्न डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी उक्त दुकानदारों को अवैध रुप से रखे सामान को उठाने संबंधी कहा गया था। पुलिस ने उक्त दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से सामान रखने के कारण ट्रैफिक में विघ्न डालने को लेकर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें