फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ की रिमट यूनिवर्सिटी में ‘कारवां 2025’ का आयोजन

रिम्ट यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव ‘कारवां 2025’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में साहित्यिक, मीडिया, कला, तकनीकी और सांस्कृतिक गतिविधियों की आकर्षक श्रृंखला ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भरी। फाइन आर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित ईको फैंटसी कॉस्ट्यूम डिज़ाइन में रमनजीत-राजवीर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि टी-शर्ट पेंटिंग में हिमांशु शीर्ष पर रहे। क्ले स्कल्प्टिंग में तनमय ने जीत हासिल की। फैंटसी फेस आर्ट में जशनप्रीत प्रथम रहे और स्पीड कैनवस चैलेंज में कार्तिक विजेता बने। मीडिया क्लब की रील मेकिंग प्रतियोगिता में राम कुमार ने पहला स्थान पाया, जबकि रिम्ट गॉट टैलेंट में रमनजीत सिंह विजेता बने। ओपन माइक में फलक (बीटेक CSE) प्रथम रहे। साहित्यिक कार्यक्रमों में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाद-विवाद में शुभकर्मन, भाषण प्रतियोगिता में अमनप्रीत कौर और कविता पाठ में फलक मासूम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने फेस्ट को और जीवंत बना दिया। भंगड़ा (एकल) में प्रभजोत कौर और भंगड़ा (समूह) में हरमहिकप्रीत की टीम विजेता रही। गिद्धा में प्रियंका मूंग, शास्त्रीय नृत्य में जोमी जोस और लोक नृत्य में रेशमप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टैंडअप कॉमेडी का खिताब अलका ने अपने नाम किया। “आगाज़ 2025” के तहत आयोजित फैशन और पर्सनैलिटी शो में नितिन खुरमी को मिस्टर आगाज़ और हवाईबम रेबरॉनी को मिस आगाज़ चुना गया। मेले का मुख्य आकर्षण रही स्टार नाइट, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने दमदार प्रस्तुति दी और छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘कारवां 2025’ रिम्ट यूनिवर्सिटी में रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बनकर यादगार साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें