राजपुरा नेशनल हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगन चौक से करीब एर किलोमीटर दूर नालास कट के नजदीक निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार देर रात तीखी ढलान वाली जगह पर फिल्मी स्टाइल में हवा में उछलकर एक पुल से गिर गई। कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय हवा में उछलकर नीचे गिर गई। गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, लेकिन उसमें बैठे नौजवानों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस खतरनाक जगह पर तुरंत लाइटें और बेरिकेड्स लगाए जाएं।