फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नंगल से 45 श्रद्धालुओं की बस रवाना

पंजाब के 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज नंगल के वार्ड नंबर एक से श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री हरमन्दिर साहिब, दुर्गयाणा मन्दिर, श्री राम तीर्थ श्री अमृतसर साहिब के दर्शनों व वाघा बार्डर के लिए रवाना हुआ। लगभग 45 श्रद्धालुओं से भरी इस बस को हरी झंडी दिखा रवाना करने पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह की माता बलविंद्र कौर, श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी पंजाब के चेयरमैन एंव जिला रूपनगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष डा.संजीव गौतम, पंजाब ब्राह्मण बोर्ड पंजाब के सदस्य सुमित अग्रिसंदल भी विशेष तौर पर पंहुचे हुए थे। तीन दिनों की इस यात्रा के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के रहने व खाने पीने की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा नि:शुल्क की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें