थाना कोट ई सेखा पुलिस ने 23 मई को 80 नशीली गोलियों सहित गांव लोहारा निवासी बलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। 24 मई को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया था। 25 मई को सुबह लगभग 2:30 बजे खराब मौसम के चलते थाने में बिजली नहीं थी। अंधेरे का लाभ उठाते हुए दोनों आरोपी हवालात की छत तोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात मुंशी गुरशरण सिंह के बयानों के आधार पर थाना कोट ई सेखा में दिनांक 25 मई को आरोपियों के विरुद्ध धारा 225बी आईपीसी एवं धारा 3 – सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 के अंतर्गत मामला दर्ज करके मोगा एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। इंटेलिजेंस व तकनीकी सहायता के माध्यम से दोनों फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।