मोगा शहर के बोहना चौक के पास शुक्रवार देर शाम एक खाली प्लॉट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही मोगा पुलिस और समाजसेवा सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे तक मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।समाजसेवा सोसाइटी के सदस्य गुरसेवक सिंह ने बताया कि संस्था को सूचना मिली थी कि बोहना चौक के पास एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और मोगा पुलिस के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।