फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय में भाजपा का प्रदर्शन, चंडीगढ़ में ग्रेनेड हमले का जताया विरोध

Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 05:49 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में वीरवार शाम रेलवे पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा कार्यकर्ता राणा राय ने कहा कि भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला व्यक्ति बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य का जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे पंजाब में इस घटना के विरोध में रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भाजपा पार्टी पंजाब सरकार से मांग करती है कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें