पंजाब में 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान होना है। प्रदेश में भाजपा ने चुनाव प्रचार को गति देते हुए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गई है। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल ने गांव–गांव जाकर उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। गांव साफूवाला और बुकनवाला में उनके कार्यक्रमों में भारी भीड़ देखने को मिली। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से लोग संतुष्ट हैं और गांवों में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब ग्रामीण जनता आम आदमी पार्टी की सरकार पर भरोसा नहीं कर रही है।महिलाओं को वादा किए गए 1000 रुपये नहीं मिले और गांवों में विकास भी नहीं हो पाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, साथ ही 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।