कपूरथला में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों का एक ऑटो आवारा पशु से टकराने के बाद पलट गया, जिस घटना में आठ छात्रों की घायल होने की खबर है। जिहें स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर आशीष पाल ने बताया कि आज सुबह 8 छात्रों को घायल अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जिनमें से चार छात्रों को चोटें अधिक होने के कारण सीटी स्कैन व एक्स-रे करवाने को कहा गया है, जबकि चार छात्रों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से भरा एक ऑटो उन्हें केन्द्रीय विद्यालय कपूरथला छोड़ने जा रहा था, तभी बिशनपुर के निकट अचानक ऑटो एक आवारा पशु से टकराकर पलट गया, जिससे 8 विद्यार्थी (तनिष्क पुत्र जगदेव सिंह, सोनाक्षी पुत्री खुशमिंदर, बिल्ला, दीपक, हर्षदीप कौर, हरप्रीत सिंह, दिलराज) घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 15 छात्र सवार थे।