फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव निजामवाह रजवाहे में नहरी विभाग की टीम द्वारा नहर की जांच के दौरान पानी चोरी का मामला सामने आया। जांच में कुछ किसान नहर की पटरी पर कट लगाकर अवैध रूप से पानी लेते पाए गए। जब विभाग के एक मुलाजिम ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुलाजिम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।