बठिंडा जिले के गांव भगता भाईका में बीते दिनों एक व्यक्ति को घर से लाने के लिए गई पुलिस पार्टी पर व्यक्ति को सीढ़ियों से नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए पीड़ित जसवंत सिंह का फौजी बेटा लवजीत सिंह अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए वीरवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। जहां पर उसने पुलिस को शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे पुलिस कर्मियों एवं पड़ोसियों पर कारवाई करने की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी बोल रहे कि मामले की जांच करवाएंगे।