फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सेना की अग्नि वीर भर्ती शुरू शुरू हुई है। इसमें फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का , मुक्तसर व बठिंडा के नौजवानों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती रैली 18 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। उक्त रैली जिला प्रशासन व गोल्डन एरो डिवीजन के सहयोग से करवाई जा रही है।