फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आंगनवाड़ी विभाग की 12 नव-नियुक्त वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र

गांव कटारूचक में एक समारोह के दौरान नव नियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों को पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने नियुक्ति पत्र बांटे है। मंत्री ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली 12 आंगनवाड़ी वर्करें हलका भोआ से संबंधित हैं। पंजाब सरकार अपने कार्यकाल के दौरान अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। पंजाब पुलिस में लगभग 3,500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इसके अलावा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। वन विभाग में 516 कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जा चुका है। इस अवसर पर उपस्थित सभी नव-नियुक्त वर्करों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें