फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि सरहदी गांवों में पंजाब सरकार की ओर से एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम भारत में जो हेरोइन भेजी जा रही है। उक्त सिस्टम ड्रोन को डिटेक्ट करेगा और उसे हम पकड़ लेंगे। इससे एक तो सरहद पर हेरोइन की तस्करी पर नकेल डालने में काफी मदद मिलेगी । ड्रोन भी आसानी से पकड़े जाएंगे। इसीलिए उक्त सिस्टम को सरहद्दी गांवों में लगाया गया है।