फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बारिश से पुराना मकान गिरा, लाखों का नुकसान

मोगा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बीती देर रात मोगा के गांव घलकलां में एक 100 साल पुराना मकान बारिश के कारण गिर गया। मकान मालिक गुलज़ार सिंह ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से मकान की छत अचानक गिर गई। सौभाग्य से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सदस्य उस समय मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे।मकान मालिक के अनुसार, हादसे से पहले उन्होंने कुछ जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था, लेकिन बाकी सामान मलबे में दब गया। इस घटना में करीब 7-8 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें