फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, पूर्व विधायक पिंकी ने जताई नाराजगी

फिरोजपुर शहर में निर्माणाधीन सड़कों में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच की, जिसे उन्होंने निम्न स्तर का बताया। पिंकी ने कहा कि कई जगहों पर नई बनी सड़कें पहले ही टूटने लगी हैं, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें