फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला के गांव रायसर में विवाद, अकाली दल का चुनाव चिन्ह गायब

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Dec 2025 04:01 PM IST

हलका महल कलां के अंतर्गत गांव रायसर पटियाला में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के दौरान उस समय गंभीर विवाद खड़ा हो गया, जब बूथ नंबर 20 पर बैलेट पेपरों में शिरोमणि अकाली दल का चुनाव चिन्ह ‘तक्कड़ी’ दर्ज नहीं पाया गया। इस गड़बड़ी के चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही और गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। एडीसी अमित बेंबी ने जानकारी दी कि चुनाव आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार गांव रायसर पटियाला के बूथ नंबर 20 पर 16 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा। मौके पर ऑब्जर्वर बलदीप कौर, डीएसपी जसपाल सिंह धालीवाल, तहसीलदार रविंदर सिंह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें