फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों को जोड़ने वाले पुल को ठीक कराने में जुटा प्रशासन

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों को शहर से जोड़ने के लिए पुल बनाया गया था। वर्ष 2023 में बाढ़ आने के कारण पुल का एक तरफ का हिस्सा टूट गया था। उसे आरजी तौर पर ठीक कराया गया था लेकिन उसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया था। अब बाढ़ आने पर फिर दोबारा से टूट चुका है। पुल ठीक कर रहे ठेकेदार का कहना है कि जिस तरह से संबंधित विभाग के इंजीनियरों ने कहा था उसी तरह से उसे मिट्टी के बैग भरकर पुल ठीक किया गया था। लेकिन अब फिर आई बाढ़ में बह चुका है। उधर, जेई रजनीश का कहना है कि भारत- पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल होने के चलते पुल ठीक नहीं किया गया था। अब फिर से पानी के कारण पुल टूटा है। जिसे वह खुद मौके पर खड़े होकर ठीक करवा रहे हैं। क्योंकि हुसैनीवाला बार्डर से सटे 17 गांव पानी से भरे हुए हैं। पीछे से पानी काफी तेजी से आ रहा है। फिलहाल पुल को इतना ठीक कर दिया है कि लोगों का आना जाना शुरू हो चुका है। यदि पानी तेजी से आता है तो ठीक किया हुआ हिस्सा दोबारा से भी टूट सकता है। इस बाढ़ के बाद दोबारा से पुल को सही से ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें