फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म घिचपिच के अभिनेता कबीर नंदा पहुंचे फिरोजपुर, बताई फिल्म की खूबियां

फिल्म घिचपिच के अभिनेता कबीर नंदा मंगलवार को फिरोजपुर पहुंचे। उन्होंने अपनी फिल्म संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस फिल्म में बाप और बेटे के रिश्ते को फिल्माया गया है। बाप और बेटे में जब लड़ाई होती है तो मां का किस तरह अपना रोल अदा करती है और मां इसे किस तरह से हल करती है। इस फिल्म में हंसना और रोना जैसे कई सीन है जो देखकर दर्शन को भावुक कर देती है। इस फिल्म में चंडीगढ़ 2001 की भी कुछ ऐसी कहानी है, छोटे-छोटे गांवों से लोग चंडीगढ़ जाकर बसते हैं। उनके जीवन को भी इस फिल्म में फिल्माया गया है। इस फिल्म में तीन नौजवान अपना-अपना रोल अदा करते हैं। नंदा ने कहा कि वह फिरोजपुर के रहने वाले हैं और इसीलिए अपनी फिल्म को फिरोजपुर के सिनेमा घर में लगा रहे हैं ताकि लोग इस फिल्म को देख कर रिश्तों की महत्वता को समझें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें