फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा में सीआईए पुलिस टीम ने कमला नेहरू कॉलोनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब तीन लाख प्रीगेवलीन सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान कमला नेहरू कॉलोनी, बठिंडा निवासी सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डी जसमीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, सतनाम सिंह किराए के मकान में रहता था। पुलिस को उसके पास बड़ी मात्रा में कैप्सूल मिलने की सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना पर सीआईए पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल कहां से लाया। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैप्सूल कहां-कहां सप्लाई किए जाने थे। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि इस दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दिया जाता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें