फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में लोहे की प्लेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने सरकारी काम वाली जगह से लोहे की प्लेटें चुराने वाले एक चोर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतनाम सिंह और फरार आरोपी रजिंदर कुमार निवासी जख जुगियाल के रूप में हुई है। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस द्वारा अदियाल मोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी दोनों चोर बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देख रजिंदर सिंह मौके से फरार हो गया और सतनाम सिंह पकड़ा गया। पुलिस ने जब सतनाम से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों ने मिलकर एक निजी स्कूल निकट जहां बैराज डैम की बाउंडरी वॉल का काम चल रहा है वहां से यह लोहे की प्लेटें चुराई है। पुलिस ने सतनाम और रजिंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें