पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। फिरोजपुर के किले वाला चौक के पास रविवार को पंजाब रोडवेज बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है जबकि महिला और बच्चा घायल है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय बाइक पर पति-पत्नी और उनका 12 साल का बच्चा सवार था। घायल महिला और उसके बेटे को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।