पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के बयान पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि एसडीआरएफ राज्य का ही फंड होता है। राज्यपाल का बयान कि पंजाब के लिए नियम नहीं बदले जा सकते है, दिखाता है कि केंद्र पंजाब के साथ इस मुसीबत के समय में खड़ी नहीं होना चाहती। पंजाब इस समय बहुत बड़ी आपदा से जूझ रहा है। आपके द्वारा हर बात पर आनाकानी करना पंजाब के साथ नाइंसाफी है।