फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में नशे की ओवरडोज से एक 25 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से नशे का सेवन करता था और इंजेक्शन लगाने से इसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 10 दिन पूर्व गांव लक्खोके बहराम में नशे के सेवन से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।