फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: एजीआई फ्लेट में छापेमारी, मोबाइल, लैपटॉप, पासबुक व अन्य दस्तावेज बरामद

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Jan 2026 11:32 AM IST

गैंगस्टरों के खात्मे को लेकर फगवाड़ा पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में जालंधर-फगवाडा जीटी रोड पर स्थित एजीआई फ्लैटों में रहने वाले लोगों की चैकिंग की गई तथा लगभग 9 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा, डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण, एसएचओ थाना सदर सोनमदीप, एसएचओ सिटी ऊषा रानी, एसएचओ सतनामपुरा अमनप्रीत कौर व अन्य पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में जालंधर फगवाड़ा जीटी रोड पर स्थित एजीआई फ्लेट में छापेमारी की गई। माधवी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एसएसपी कपूरथला द्वारा जिले में मुहिम चलाई जा रही है। उक्त मुहिम के चलते फगवाड़ा पुलिस की ओर से विभिन्न टीमों का गठन कर फ्लैट में रहने वाले बाहरी लोगों से गहनता से पूछताछ की गई व उनके दस्तावेज चेक किए गए।  इस दौरान करीब 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने करीब 5 गाड़ियां व एक दर्जन संदिग्ध दो पहिया वाहन कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।चैकिंग दौरान फगवाड़ा की थाना सदर के एसएचओ सोनमदीप कौर की टीम ने एक फ्लेट से करीब 28 मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में बैंक की पास बुक, एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप व वाईफाई का सामान बरामद किया व उक्त फ्लेट से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फ्लेट से इतनी बड़ी संख्या में इस प्रकार का सामान बरामद होना कोई बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करेगा, जो पुलिस जांच का विषय है। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि जिन तीन लोगों को थाना सदर पुलिस ने हिरासत में लिया है वे कथित तौर पर आनलाइन ठग्गी का काम करते थे। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में शामिल लोगों द्वारा बड़ी संख्या में भोले भाले लोगों के साथ बड़ी संख्या में (लाखों की) आनलाइन ठग्गी मारी जाती थी। बताया जा रहा है कि उक्त लोग ऑनलाइन ठगी के जाल में बड़ी संख्या में ग्राहकों को फंसाते थे व ग्राहकों को विश्वास में लेकर उनके साथ ठग्गी मारते थे। इसके बाद आनलाइन सिस्टम से भुगतान लेने के बाद पैसा ऐंठा जाता था। जिसका पूरा खुलासा पुलिस जल्द ही पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान कर सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें