फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा रोड पर तेज गर्मी चलते एक व्यक्ति की सड़क पर हुई मौत

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 12:46 PM IST

मोगा ज़िले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आज कोटकपूरा रोड से गांव कोठे पत्ती मुहब्बत की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक की गर्मी के कारण सड़क ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक रास्ते में जा रहा था अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने जब उसे बेहोशी की हालत में देखा, तो तुरंत मोगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो व्यक्ति की मौत हो गई। इस मौके पर समाज सेवा सोसाइटी मोगा तुरंत मौके पर पहुंची और शव को मोगा के सिविल अस्पताल में 72 घंटे की पहचान के लिए रख दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मौत गर्मी की वजह से लग रही है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। समाजसेवी संस्थाओं और पुलिस प्रशासन द्वारा ज़िलेवासियों से अपील की गई है कि इस भयंकर गर्मी के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, लू से बचने के लिए जरूरी सावधानियाँ अपनाएं और बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें