किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 21 जुलाई को किसानों की मांगों के समर्थन में दिल्ली के किसान घाट पर विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रैली में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पंजाब से सैकड़ों बसें किसानों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पंधेर ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर है।