पठानकोट के सरना क्षेत्र स्थित नरोट मेहरा पुली निकट तीन दुकानों को लगी आग की वजह से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह 5 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दुकान में आज सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि पास में दो दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। तीनों दुकानों पर लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। ऐसे में दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया है। मौके पर पहुंचे पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस आग की घटना की वजह से हुए नुकसान में उनकी आर्थिक सहायता की जाए।