फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में धूमधाम से मनाया मां बगलामुखी मंदिर का 8वां स्थापना दिवस

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 06:46 PM IST

मोगा के कोटकापुरा बाईपास स्थित मां बगलामुखी मंदिर में माता बगलामुखी का 8वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से माता रानी के दर्शन करने पहुंचे और हवन व आरती में भाग लिया। मंदिर के संस्थापक पंडित ईश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि यह मंदिर आज से आठ वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था और तब से लेकर आज तक देश-विदेश से भक्त यहां माता बगलामुखी के दर्शन करने आते हैं। मंदिर में प्रतिदिन हवन और पूजा का आयोजन होता है, जो भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में माता बगलामुखी का दिव्य स्वरूप स्थापित है और मां के दरबार में सच्चे मन से आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। माता रानी सबकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या और लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय मां बगलामुखी के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों ने सभी भक्तों से अपील की कि वे माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें