प्रेस क्लब फिरोजपुर और मयंक फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रेस क्लब और मयंक फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा शहर की प्रमुख हस्तियों ने भी रक्तदान करके समाजसेवा में अपना योगदान दिया। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू ग्रोवर, एसएमओ डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. जतिंदर कोछर , डॉ अनमोल सोढ़ी, एडवोकेट करण पुगल और पिता-पुत्री शविंदर मल्होत्रा और उनकी बेटी अंशिका मल्होत्रा, पति-पत्नी गगन और मीनू अग्रवाल, गौरव और श्वेता ग्रोवर, राजकुमार और उनकी पत्नी रजनी ग्रोवर ने भी रक्तदान किया।