फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 2500 लोगों को किया रेस्क्यू

फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने बताया कि जिले में तकरीबन 2500 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन सभी को राहत कैंप में ठहराया गया है। डीसी शर्मा सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके में बने राहत कैंप में पहुंच इसका जायजा लिया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्हें तसल्ली दी कि उनकी प्रत्येक जरूरत को ध्यान में रखा जाएगा। डीसी ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 99 ने टापू कालू वाला से दो महिलाओं, एक पुरुष व एक कुत्ते को नाव के जरिए पानी से बाहर निकाला है । उन्हें राहत कैंप में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें