फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में 19 स्कूली बच्चे लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित, तीस बच्चों को पीलिया

ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में स्कूली 19 बच्चें लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित ब्लाक ममदोट का सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया की चपेट में आ गया है। सरकारी स्कूल के 19 बच्चों के खून टेस्ट में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया पाया गया है। जबकि तीस स्कूली बच्चें पीलिया बीमारी से ग्रस्त हैं। दूषित पानी के जरिए स्कूली बच्चें उक्त उक्त बैक्टीरिया का शिकार हुए हैं। फिरोजपुर सिविल सर्जन डॉ राजीव पराशर ने कहा कि शनिवार तक 576 लोगों का चेकअप किया है। 367 के खून टेस्ट किए हैं। 19 स्कूली बच्चों में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया पाया गया है। गांव की लगभग 3525 जनसंख्या है। घर-घर में मेडिकल टीमें चेकअप कर रही हैं। बारह पानी के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। ये बीमारी पशुओं के मल मूत्र के जरिए पीने वाले पानी से होती है। फिरोजपुर एसडीएम ने कहा कि ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी से बच्चे पीलिया का शिकार हुए हैं। हमने पानी के सैंपल भी लिए हैं। पानी की टंकियों को भी चेक कर रहे हैं ।गांव के छप्पड़ की सफाई करवाई जा रही है। अब हालात सामान्य हैं और धीरे-धीरे बच्चों की बीमारी में सुधार आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें