फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिले पौने दो लाख रुपये, यात्री को सुरक्षित लौटाए

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Oct 2025 04:45 PM IST

फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेलकर्मियों ने ईमानदारी और सजगता का परिचय देते हुए एक यात्री के ट्रेन में भूले पौने दो लाख रुपये कैश सुरक्षित उसे वापस लौटाया है। एक दिन पहले शनिवार को यात्री ने फिरोजपुर के अमृतसर के लिए ट्रेन संख्या 15707 में सफर किया था। यात्री के पास पौने दो लाख रुपये कैश था जिसे उसने तकिये के कवर में रखा था। जल्दबाजी में वह ट्रेन से उतर गया और कैश तकिये के कवर में रखे कैश को सीट पर ही छोड़ गाया। बाद में उसने रेलवे से संपर्क साधा। रेल कर्मी राकेश कुमार शर्मा और टिकट चेकिंग स्टाफ सतीश कुमार ने कोच की जांच की तो सीट पर पिलो कवर में रखी नकदी प्राप्त हुई। वापसी में उन्होंने नकदी को सीआईटी हरदेव सिंह और केपी सिंह की उपस्थिति में आरपीएफ स्टाफ को सौंप दी, ताकि यात्री को उसकी राशि लौटाई जा सके। रेल डिवीजन फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने सभी रेल कर्मचारियों के सजग व प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने निजी सामान, नकदी, मोबाइल व अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की विशेष रूप से सुरक्षा स्वंय करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें